Hindi News / General News / नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

राधाकृष्ण शास्त्री कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार शंकरलाल कटारिया बनें प्रदेश सचिव

रतननगर,[शंकर कटारिया] नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद से प्रोन्नत होकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने वाले विजय कुमार शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उपाध्यक्ष राधाकृष्ण शास्त्री को सौंप दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के नये चुनाव होने तक शास्त्री ही यह जिम्मेदारी निभायेंगे। शर्मा ने कार्यकारिणी में शास्त्री के अलावा रवींद्र महमिया सूरजगढ़ को उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार रामगढ़ शेखावाटी सीकर को प्रदेश महासचिव (कार्यालय) एवं प्रदीप सैनी, दांता सीकर को प्रदेश महासचिव (कार्यक्रम) की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके अलावा फतेहपुर शेखावाटी सीकर के कपिल पारीक व रतननगर चूरू के शंकरलाल कटारिया को सचिव बनाया है। बिसाऊ झुंझुनूं के रामगोपाल जोशी को संयुक्त सचिव, फतेहपुर शेखावाटी सीकर के मेवाराम मारवाल को कोषाध्यक्ष व चूरू के जगदीश प्रसाद सोनी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अतिरिक्त चूरू के जे.पी. जोशी को बीकानेर सम्भाग का अध्यक्ष व अजमेर के राजीव लोचन शर्मा को अजमेर सम्भाग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही झुंझुनूं के सुरेंद्र शर्मा को झुंझुनूं जिला का संयोजक बनाया गया है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण शास्त्री को अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई प्रेषित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur