Hindi News / General News / राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

कवि सम्मेलन में कवयित्रियों ने सुनाई भारत कोकिला सरोजिनी नायडू और नारी शक्ति पर कविता

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की प्रथम महिला राज्यपाल, महिला अधिकारों की समर्थक महान सामाजिक कार्यकर्ता, स्वाधीनता आंदोलन के दौरान कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली महान स्वतंत्रता सेनानी भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से कवि और साहित्यकारों ने भाग लिया। धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता में आयोजित हुए कवि सम्मेलन की मुख्य अतिथि डॉ. निशा माथुर जयपुर और विशिष्ट अतिथि खुशी प्रयागराज व राजेन्द्र कुमार रहे। कार्यक्रम की प्रभारी कवयित्री कमल धमीजा फरीदाबाद और कार्यक्रम का सफल संचालन प्रयागराज की कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने किया। कार्यक्रम में प्रयागराज से कविता उपाध्याय व ललिता पाठक। दिल्ली से डॉ. नीरजा मेहता ‘कमलिनी’, पलवल हरियाणा से वीणा अग्रवाल, हसनपुर अमरोहा से एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, मुजफ्फरपुर बिहार से रेखा शर्मा ‘स्नेहा’, झारखंड से जामवंती मिश्रा, फरीदाबाद हरियाणा से प्रीती पाठक ‘प्रीति’, व सीमा कौशिक ‘मुक्त’ भोपाल से रश्मि मिश्रा ‘रश्मि’, नोएडा से कुम्मू जोशी भटनागर, गोवा से विकास कुमार, कटक ओडिशा से संघमित्रा राएगुरु, खेतड़ी नगर राजस्थान से भागमती कांटीवाल, हरिद्वार से पूजा अरोरा आदि अन्य साहित्यकारों ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत कोकिला सरोजिनी नायडू और महिला सशक्तिकरण पर कविताएं प्रस्तुत कर भावविभोर किया। कोरोनावायरस की वजह से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य चाँदकौर, राजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुनिल गाँधी, रवि कुमार, सोनू कुमारी, संजय कुमार, पिंकी नारनोलिया, दिनेश कुमार, अंजू गाँधी, अमित कुमार, माहिर आदि अन्य लोग शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur