Hindi News / General News / महिलाओं के सम्मान में राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

महिलाओं के सम्मान में राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर 13 फरवरी को महिला सशक्तिकरण की प्रतीक देश की प्रथम महिला राज्यपाल, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रयागराज की कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने देश की आजादी और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महान स्वतंत्रता सेनानी भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में कवि सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। आदर्श समाज समिति इंडिया की विशिष्ट सदस्य हरियाणा से फरीदाबाद मंडल की अध्यक्ष कवयित्री कमल धमीजा, हसनपुर अमरोहा से कवि एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, गोवा से विकास कुमार, शिमला हिमाचल प्रदेश से डॉ. प्रतिभा पॉल, राजस्थान से भागमती कांटीवाल व सुनील कठानिया, लखनऊ से अनुजा मिश्रा, भिवाड़ी से राजेंद्र कुमार आदि ने प्रस्ताव पर चर्चा के बाद भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की याद में राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने कहा- भारत कोकिला सरोजिनी नायडू एक विद्वान और क्रांतिकारी महिला थी। सुप्रसिद्ध कवयित्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और नारीवादी आंदोलन की प्रखर नेता के रूप में सरोजनी नायडू का नाम हमेशा भारतीय इतिहास में अमर रहेगा। स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का भारत की आजादी में विशेष योगदान रहा है, उन्होंने महात्मा गांधी के तकरीबन सभी आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भाग लिया और देश की आजादी के लिए जेल भी गई। सरोजिनी नायडू देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी नेताओं में शुमार थी। भारत कोकिला कहलाने वाली सरोजिनी नायडू आजादी से पहले प्रथम भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अलावा आजादी के बाद प्रथम महिला राज्यपाल बनने का गौरव हासिल किया। सरोजिनी नायडू ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी और महिलाओं के उत्थान में समर्पित किया। ऐसी महान विभूति की जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित करना हमारे लिए गर्व की बात है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। ऑनलाइन आयोजित होने वाले कार्यक्रम का प्रभारी फरीदाबाद से कवयित्री कमल धमीजा को बनाया गया है। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से कवि और साहित्यकार भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur