Hindi News / General News / श्रीमाधोपुर पधारने पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का किया स्वागत

श्रीमाधोपुर पधारने पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का किया स्वागत

विभिन्न ब्राह्मण संगठन के प्रतिनिधियों ने

श्रीमाधोपुर(अमरचंद शर्मा) वैश्विक ब्राह्मण संगठन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्रीमाधोपुर पधारने पर विप्र संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा दाधीच का सम्मान किया गया। कार्यक्रम समन्वयक विप्र फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष विनोद बिहारी तिवारी ने की इस अवसर पर समाज के सामने आ रही आर्थिक सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक चुनौतियों व दिशा और दशा पर मंथन किया गया। अखिल खांडल विप्र विश्व परिषद के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण खांडल, पूर्व पार्षद नंदकिशोर नागलका सम्मान व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष विनोद बिहारी तिवारी ने कहा की विभिन्न संगठनों को एक मंच पर आकर समाज की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट कमलेश शर्मा, चंद्र प्रकाश व्यास, एडवोकेट मुकेश शर्मा, विजय शर्मा, प्रवीण जोशी, विमल जोशी अजीतगढ़, सोनू शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा शेट्टी, मुकेश शर्मा, मनोहर डोरवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने दाधीच का सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur