Hindi News / General News / नवलगढ़ पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम

नवलगढ़ पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020

झुंझुनू, पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिले कि नवलगढ़ पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायताें के चुनाव में इस बार बड़वासी गांव की विजेन्द्र दूत की पत्नी प्रकाश देवी ने कविता देवी को 1451 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। प्रकाश देवी को 2717 और कविता देवी को 1266 मत प्राप्त हुए है। इसी प्रकार जाखल ग्राम पंचायत में मनोज कुमार ने श्रवण सिंह को मात्र सात मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। मनोज कुमार को 1683 मत मिले जबकि श्रवण सिंह को 1676 मत प्राप्त हुए। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 में पंचायत समिति नवलगढ़ के सरपंच, पंच पद के बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। रिटर्निग अधिकारी नवलगढ़ ने बताया कि नवलगढ़ में 46 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत बागोरियों की ढाणी में राजेन्द्र कुमार 413, बड़वासी में विजेन्द्र दूत की पत्नी प्रकाश देवी 1451, बसावा में सुनिता देवी 401, बाय में तारा देवी 215, बिरोल में अनिता कुमारी 520, बुगाला में आंनद कुमार 62, चेलासी में सजना लाम्बा 1020, चिराना में राजेन्द्र सिंह 156, देवगांव नूआं में ज्ञानप्रकाश 645, देवगांव में भंवरी देवी 326, देवीपुरा में रामकरण सिंह 147, ढ़ाका की ढ़ाणी में सुमन देवी 723, ढ़ाणियां नवलगढ़ में सुशीला 73, ढ़ेवा की ढ़ाणी में महेन्द्र सिंह 896, ढ़िगाल में धुमा देवी 95, डूमरा में बुधराम 835, डूंडलोद में हरफूल सिंह 37, घोडीवारा खुर्द में रधुवीर सिंह 51, गोठड़ा में अर्जुन लाल 770, जाखल में मनोज कुमार 7, जेजूसर में मंजू कुमारी 560, झाझड में रामस्वरूप 157, केरू में संतोष देवी 29, कारी में सुमेर सिंह 1343, कसेरू में रविन्द्र 116, खिरोड़ में महाबीर भाम्बू 306, कोलसियां में कांता 104, कुमावास में रतनलाल 1205, लोहार्गल में जगमोहन 98, मांडासी में राजेश कुमार की पत्नी अनिता 527, मोहनबाड़ी में पुष्पा कंवर 14, नाहर सिंधानी में संतोष देवी 223, नवलड़ी में गोवरधन की पत्नी सजना देवी 567, निवाई में मंजू देवी 131, पबाना में विजेन्द्र सिंह 134, पहाड़ीला में सरिता देवी 125, परसरामपुरा में करणीराम 788, पूजारी की ढ़ाणी में सुभिता देवी 785, रामपुरा में देवाराम 361, राणासर में प्रमोद कुमार की पत्नी सुनिता 142, सैनी नगर में योगेश की पत्नी सम्पत देवी 189, सौंथली में परमेश्वरी देवी 161, सोटवारा में हिरामणी 230, टोडपुरा में भंवर सिंह धिवां 230, तोगड़ा कलां में संजीव की पत्नी निशा कुमारी 435, टोंक छिलरी में सौभ कंवर 83 मतो से जीती।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur