Hindi News / General News / नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने की कोरोना रोकथाम गतिविधियों की समीक्षा

नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने की कोरोना रोकथाम गतिविधियों की समीक्षा

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

सीकर, जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आज मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयप्रकाश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह के साथ र्वतमान में ज़िले की स्थिति पर चर्चा की गई। वहीं दूसरे देश, राज्य एवं जिलों से आने वाले सभी प्रवासियों के तुरंत सैम्पल करवाने के निर्देश दिए। साथ ही रेपिड स्प्रेडर फल-सब्जी विक्रेताओ, मेडिकल स्टोर, राशन विक्रेता, किराना स्टोर, चाय की स्टालों, दूध की डेयरी, शराब की दुकानों इत्यादि तथा सभी हाई रिस्क ग्रुप और किसी भी पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल तथा क्वारेंटाइन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने जिला कलेक्टर का सीकर जिले में नवनियुक्ति पर अभिनंदन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur