Hindi News / General News / नवसंवत्सर पर भगवा रैली का आयोजन

नवसंवत्सर पर भगवा रैली का आयोजन

रतनगढ़ में

शहर के विभिन्न हिन्दू संगठनों ने रविवार को नवसंवत्सर पर भगवा रैली का आयोजन किया। भगवा रैली स्थानीय श्री तालवाले बालाजी मंदिर परिसर से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई महामंडलेश्वर शिवालय पहुंची। इससे पूर्व, विधायक अभिनेश महर्षि ने रैली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर उसे रवाना किया। भगवा रैली में हाथ में ध्वज लिए सैंकड़ों युवक पैदल व बाइकों पर सवार होते हुए डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान युवाओं द्वारा भारत माता की जय, वन्देमातरम, जय श्री राम जय श्री राम जैसे नारों के साथ उत्साह दिखा रहे थे। अशोक स्तंभ के पास पहुंचने पर भगवा रैली का लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया, पंचायत समिति प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, गत विधानसभा प्रत्याशी पुसाराम गोदारा, पूर्व चूरू सभापति गोविन्द महनसरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इन्दौरिया, प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र बबेरवाल, इलियास खान, शहर अध्यक्ष अरविन्द चाकलान, कल्याणसिंह शेखावत सहित कई मुस्लिम व कांग्रेस जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में भाजपा नगर अध्यक्ष अरविन्द इन्दौरिया, पालिका अध्यक्ष लिटïï्टू कल्पनाकांत, विकास रिणवां, गोपाल पारीक, महामंत्री रामधन महर्षि, जिला उपाध्यक्ष रूपसिंह, जिला महामंत्री बजरंग गुर्जर, कमल शर्मा, प्रकाश भुढ़ाढऱा, ललित आत्रेय, मनोज हारित, सुशील इन्दौरिया, रामरतन जोशी सहित सैंकड़ों भाजपा व कांग्रेसी व विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व नेता मौजूद थे। रैली को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। जिससे शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल बन गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur