Hindi News / General News / नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का किया स्वागत

नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का किया स्वागत

कार्यकारिणी बनाने के दिए दिशा निर्देश

झुंझुनूं, स्थानीय मान नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय में आयोजित बैठक में नव नियुक्त 28 मण्डल अध्यक्षों का सम्मान किया गया । जानकारी देते हुए ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, ज़िला महामंत्री राजेंद्र भांभू व योगेन्द्र मिश्रा ने नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों को पार्टी का दुपट्टा व माला पहना कर स्वागत किया । ज़िलाध्यक्ष मावंडिया ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को उनके दायित्व के बारे में बताते हुए कहा कि आगामी सात मार्च तक अपनी अपनी कार्यकारिणी बनाकर कार्यालय में जमा करवावें। उन्होंने कहा कि समस्त मंडलों में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनसे विचार विमर्श करके कार्यकारिणी का गठन करना है , जिससे की समस्त वर्ग के लोग पार्टी में भागीदारी दे सके । कार्यकारिणी पारदर्शी एवं पार्टी हित में होनी चाहिए । जिससे कि आने वाले समय में पार्टी ज़िले में मज़बूती के साथ उभरकर सामने आए। इस मौक़े पर झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर मल स्वामी, बिरमी मण्डल अध्यक्ष देशराज राहड, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खींचड, बगड मण्डल अध्यक्ष गोविंद सिंह, पचेरी मण्डल अध्यक्ष सत्यवीर दारोता, खेतडी नगर मण्डल अध्यक्ष सत्यवीर गुर्जर, जसरापुर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला, सिंघाना मंडल अध्यक्ष विनोद भाटी , नूंआ मंडल अध्यक्ष इंदराज ढाका , चिडावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा , बुहाना मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर , कुहाडवास मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह जांगिड़ , बालाजी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत ,मंडेला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय रायका, देवरोड ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश जाखड़ , कारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कर्णावत, वसावा मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर , मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा , गुढ़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश जाखड़ , नवलगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी , मण्डावा मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, राकेश शर्मा बगड़, इन्द्राज सैनी , सुभाष मावंडिया , एडवोकेट हनुमान महला, पुरुषोत्तम सैनी , राकेश चहल , चंद्र प्रकाश जोशी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur