Hindi News / General News / न्याय दिलाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

न्याय दिलाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

बाड़मेर में पुलिस हिरासत के दौरान हुई थी युवक की मौत

सुजानगढ़, बाड़मेर में पुलिस हिरासत के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में खटीक समाज के लोगों मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड कार्यालय में सौंपकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाये जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि जीतू खटीक नामक युवक को पुलिस ने बेवजह कस्टडी में रखा और उसके साथ मारपीट किये जाने से उसकी मृत्यु हो गई। अरविंद सामरिया के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में थानाधिकारी व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर मुकदमा चलाये जाने की मांग की गई है। इसी प्रकार पीडि़त परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिये जाने व परिवाद के सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग भी की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur