Hindi News / General News / नेकी का आशियाना कर रहा है जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था

नेकी का आशियाना कर रहा है जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था

विधायक सुभाष पूनिया के मार्गदर्शन में

सूरजगढ़,[के के गांधी] संकट की इस घड़ी में देश में जगह-जगह प्रभावित व जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को कस्बे के नेकी के आशियाना संगठन ने विधायक सुभाष पूनिया के मार्गदर्शन में खाद्य सामग्री के पैकेट बनाने में सहयोग किया। इस दौरान लोगों से सोसल डिस्टेंस बनाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया नगर पालिका की सहमति से “नेकी का आशियाना” के तहत अपेक्षित गरीब लोगों को खाद्य सामग्री के किट जिसमें गेहूं का आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल के अलावा दूध व बिस्किट के पैकेट प्रभावित लोगों के घर पर पहुंचाएं जा रहे है। इसके अलावा विधायक ने गौ अस्पताल पहुंचकर वहां पर गायों को हरी सब्जी खिलाई। नेकी का आशियाना में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा पूर्व चेयरमैन पार्वती, महामंत्री मनोज पुजारी, उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, पार्षद राकेश नांदवाला, पूर्व महामंत्री संतोष कुमावत, पूर्व पार्षद राजेंद्र सोंकरिया, नरेश भार्गव, संजय स्वामी, सुभाष चावरिया सहित अनेक लोगों का सहयोग मिल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur