Hindi News / General News / नेता नहीं बड़ी होती हैं पार्टी – एम.डी.चोपदार

नेता नहीं बड़ी होती हैं पार्टी – एम.डी.चोपदार

सीएम गहलोत के नेतृत्व में सरकार काम करेंगी

झुंझुनू, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एम.डी.चोपदार ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जनता ने पूरे पांच साल के लिए चुना हैं और जनता के आशीर्वाद से पांच साल रहेंगे, राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा आगामी वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में अनेक प्रकार के कार्य करवाएं जाएंगे, पूर्व में भी गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक माहमारी में पूरे भारत में अच्छा काम किया और प्रदेश की जनता सहित प्रधानमंत्री ने भी इनके कार्यो को सराहा है। चोपदार ने कहा कि सभी पार्टियों में मतभेद होते हैं, परंतु पार्टी से बड़ा कोई भी नेता नहीं होता सर्वप्रथम पार्टी होती हैं, सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी ने पूरा सम्मान दिया डिप्टी सीएम से लेकर पीसीसी चीफ सहित मंत्रालय दे रखे थे, फिर भी पायलट द्वारा इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना हरकत से कांग्रेस पार्टी को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, आगामी दिनों में जल्द ही सरकार में मंत्री मंडल का भी विस्तार हो रहा है, जिसमें जिले को भी मंत्री मिलेगा। चोपदार ने पार्टी में बनाएं गए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सहित अनेक कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों को राजनितिक नियुक्तियां दी जाने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त कर नियुक्त हुए सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, उन्होनें कहा कि सीएम गहलोत के नेतृत्व में सरकार काम करेंगी और कांग्रेस पार्टी के साथ हमेशा थे और रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur