Hindi News / General News / नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न

नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न

लॉयन धर्मचन्द सिंडोलिया के आर्थिक सौजन्य से

रतनगढ़, लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा कुनणाराम गिरधारीलाल सिंडोलिया (लूंछ वाले) की स्मृति में लॉयन धर्मचन्द सिंडोलिया के आर्थिक सौजन्य से रतनगढ़ नैत्र चिकित्सालय में चल रहे 11वें नेत्र चिकित्सा शिविर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजित शिविर में 69 रोगियों की शल्य चिकित्सा कर लैंस प्रत्यारोपण नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने दवाईयां वितरित करते हुए इसके परहेज की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इन्दौरिया ने क्लब के सेवाभावी कार्यों की सराहना की। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र गौड़ ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष जयकुमार शर्मा ने क्लब की गतिविधियों व भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अशोक बाजोरिया द्वारा क्लब के सहयोग से जनवरी माह में नैत्र शिविर लगाने की घोषणा की। शिविर के समापन के अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा शिविर में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का उपहार देकर सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur