Hindi News / General News / तोलियासर स्कूल को मिला नव वर्ष का उपहार

तोलियासर स्कूल को मिला नव वर्ष का उपहार

गोदारा परिवार ने भेंट किये इक्क्यावन हजा

तोलियासर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तौलियासर के “अपना विद्यालय श्रेष्ठ विद्यालय” अभियान के तहत किये जा रहे नवाचारों की कड़ी में एक और नवाचार जुड़ गया जब तोलियासर के गोदारा परिवार ने स्वर्गीय श्री लालाराम गोदारा एवं स्व. भगवानी देवी गोदारा की स्मृति में विद्यालय को इक्यावन हजार रुपए की की राशि भेंट की है।नववर्ष का स्वागत करते हुए स्वर्गीय लालाराम गोदारा व स्व. श्रीमती भगवानी देवी गोदारा के सुपुत्र प्रोफेसर हेमाराम गोदारा व सुगनचंद गोदारा एवं उनके पौत्र एडवोकेट दिनेश गोदारा,नरेश गोदारा,मनीष गोदारा व जगबीर गोदारा ने यह राशि प्रधानाचार्य कक्ष के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर,टेबल,कुर्सी आदि क्रय करने के लिए प्रदान की है।
प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने बताया की नववर्ष के प्रथम दिवस पर ही विद्यालय को मिला ये उपहार हमारे अन्य भामाशाहों को प्रेरित करेगा इसके अलावा विद्यालय परिवार के साथियों को और जिम्मेदारी व लगन के साथ विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी का भी एहसास कराएगा।
उल्लेखनीय है कि एक वर्ष में इस गोदारा परिवार व इनके भांजों द्वारा विद्यालय विकास हेतु सततर हजार रुपयों का सहयोग किया जा चुका है।प्रधानाचार्य तेतरवाल ने भामाशाह सहित सभी शुभचिंतकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय विकास में सतत सहयोग हेतु जुड़े रहने की उम्मीद जताई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur