Hindi News / General News / नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का जिला कारागृह में किया सम्मान

नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का जिला कारागृह में किया सम्मान

जेल डिस्पेंसरी की मूल भूत व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया

सीकर, जिला कारागृह में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर डॉ निर्मल सिंह का सम्मान किया गया। कारागृह उपाधीक्षक पृथ्वी सिंह कविया ने गुलदस्ता भेंट कर व साफा पहना कर उनका स्वागत किया। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास बाजिया,जेलर रमेश राजपुरोहित,मेल नर्स मधुसूदन शर्मा, लैब टैक्निशियन सोमदत्त स्वामी एवं अन्य मौजूदा जेल स्टाफ़ आदि ने मोमेंटो व माला पहना कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्मल चौधरी का स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ निर्मल सिंह ने जेल डिस्पेंसरी की मूल भूत व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया एवं बंदियों से भी रुबरु हो कर उनको मिलने वाले उपचार के विषय मे जानकारी ली। सभी बंदियों एवं जेल प्रशासन ने डिस्पेंसरी की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मेडिकल वार्ड में बीमार बंदियों के लिए बेड आदि की मांग भी रखी। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जेल प्रशासन को आश्वस्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur