मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने कहा कि निर्भीक, निडर व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अधिकारी सभी आवश्यक इंतजाम करें, ताकि आम मतदाता भयमुक्त रहकर अपने मत का प्रयोग कर सकें। आनन्द कुमार मंगलवार को बीकानेर कलेक्ट्रट सभागार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए निर्धारित किए गए दायित्व पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ समय पर पूर्ण हों तथा चुनाव प्रचार के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे चुनाव खर्च की सूक्ष्म रिपोर्टिंग की जाए। संभाग के जिलों से लगी अन्तर्राज्यीय सीमाओं की नाकेबंदी कर चैकपोस्ट व सीसीटीवी स्थापित करें। अन्तर्राज्यीय सीमा रखने वाले जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक अन्य राज्यों से लगते जिलों के समकक्ष अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करें तथा आवश्यकता होने पर वहां धारा 144 लागू करवाने की कार्यवाही करवाई जाए। आनन्द कुमार ने कहा कि हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चत हो, इसके लिए एसएसटी, वीएसटी को भी लगातार सक्रिय रखा जाये। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं भयग्रस्त मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर वहां पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात करें। आम मतदाताओं में भरोसा बनाने के लिए यदि आवश्यकता पड़े तो संबंधित क्षेत्रों में पुलिस फ्लैगमार्च भी करें। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व व्यवस्था) हवा सिंह घुमारिया ने कहा कि मतदान दिवस पर सभी जिलों को आवश्यकतानुसार फोर्स उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने क्रिटिकल बूथ पर वीडियोग्राफी करवाने, माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त करने तथा सटोरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करें ताकि मतदाताओं के बीच सकारात्मक माहौल का निर्माण हो सके। बैठक में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने बताया कि वे संभाग का भ्रमण कर कानून व्यवस्था संधारित करने का जायजा ले रहे हैं। इस अवसर पर चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने प्रशिक्षण, चुनावी व्यवस्थाओं आदि के बारे में पीपीपी के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एम एन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / General News / निर्भीक, निडर व निष्पक्ष चुनाव के लिए करें आवश्यक इंतजाम
निर्भीक, निडर व निष्पक्ष चुनाव के लिए करें आवश्यक इंतजाम



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।