Hindi News / General News / निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष का साफा पहनाकर किया स्वागत

निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष का साफा पहनाकर किया स्वागत

इंदिरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में

चिराना(मुकेश सैनी) निजी शिक्षण संस्थान के सदस्यता अभियान के तहत कस्बे के इंदिरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में निजी शिक्षण संस्थान संघ के अध्यक्ष नरोत्तम कालेर की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन हुआ।जहां संस्था प्रधान सुभाष पारीक ने आए हुए पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर निजी स्कूल संचालकों ने संघ की सदस्यता स्वीकार कर सदस्यता के फार्म भरे वही क्षेत्र के निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने कालेर द्वारा अपनी बहिन की याद में निजी विद्यालयों के कार्यालय हेतु जमीन व भवन बना कर देने की घोषणा पर क्षेत्र के निजी संचालकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर सुनील शर्मा, नंदलाल सैनी, नरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, महावीर प्रसाद सैनी, विद्याधर गुर्जर, राजेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी ,विक्रम सिंह, सुरेश सैनी, चौथमल सैनी ,संजय कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, मुकेश सैनी ,रामगोपाल शर्मा सहित कई संस्था प्रधान मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur