Hindi News / General News / निर्दलीय प्रत्याशी दलीप कृष्णियां को नोटिस जारी

निर्दलीय प्रत्याशी दलीप कृष्णियां को नोटिस जारी

निर्दलीय प्रत्याशी दलीप कृष्णियां को रिटर्निंग अधिकारी झुंझुनू ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम अलका विश्नोई ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी ने 25 नवम्बर को समाचार पत्र में 25 नवम्बर को प्रातः 11.15 बजे कैम्ब्रीज कोचिंग संस्थान, चूरू रोड पर कार्यालय खोलने का विज्ञापन प्रकाशित करवाया था, जिसकी इनके द्वारा किसी प्रकार की अनुमति प्राप्त नहीं की गई। जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। उन्होंने प्रत्याशी को नोटिस जारी कर 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur