Hindi News / General News / निर्दलीय निठारवाल बने पालिका अध्यक्ष

निर्दलीय निठारवाल बने पालिका अध्यक्ष

दोनों प्रमुख दलों के प्रतियाशियों को पछाड़कर

रींगस (अरविन्द कुमार) नगर पालिका अध्यक्ष के लिए गुरुवार को उपचुनाव हुए जिनमें 23 पार्षदों ने मतदान किया जिनमें से हरिशंकर निठारवाल 9 मत प्राप्त करके विजयी बने। आपको बता दें कि सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय था इस दौरान 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था 2 बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का समय था इस दौरान एक उम्मीदवार योगेंद्र भामू ने अपना नामांकन उठाया। पालिका अध्यक्ष की दौड़ में चार प्रत्याशी अखिलेश भातरा भाजपा से, विष्णु गंगावत कांग्रेस से, खेमराज धाबाई निर्दलीय, हरिशंकर निठारवाल निर्दलीय तौर पर भाग लिया। कुल 23 मतों में से विजेता रहे हरिशंकर निठारवाल को 9 मत प्राप्त हुए, भाजपा के अखिलेश भातरा को 7 मत, खेमराज धाबाई को 5 मत, कांग्रेस के विष्णु गंगावत को एक मत प्राप्त हुआ जबकि एक मत रद्द हो गया। ज्ञात है कि 8 अगस्त को पालिका अध्यक्ष कैलाश पारीक के देहांत के बाद पालिका अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। 16 दिन पूर्व स्वायत शासन विभाग ने आदेश जारी कर पालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत को कार्यवाहक अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपा था। रिटर्निंग अधिकारी अनिल महला ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने व कस्बे में स्वच्छता रखने के लिए प्रतिबद्ध होने सहित अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। चुनाव के दौरान एडिशनल एसपी नीमकाथाना दिनेश अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रींगस थाना प्रभारी श्रीचंद सिंह व दातारामगढ़ थाना प्रभारी लाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur