Hindi News / General News / निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने पर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने पर मजदूर की मौत

झुंझुनू शहर के हाउसिंग बोर्ड में

झुंझुनू, शहर के हाउसिंग बोर्ड में जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज के सामने वाली गली में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश निवासी केशरीपुरा निकटवर्ती बड़ा गांव शहर के हाउसिंग बोर्ड में निर्माण कार्य में मजदूर का काम कर रहा था और बिल्डिंग से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। शव को बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया है। काफी समय तक एंबुलेंस का इंतजार किया जाता रहा । स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर एक एंबुलेंस आई थी लेकिन उन्होंने कहा मजदूर की मौत हो चुकी है इसलिए ले जाने के लिए इंकार कर दिया। वहीं पुलिस के द्वारा टेंपो से शव को बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दें कि हाउसिंग बोर्ड में जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज के सामने वाली गली में इस निर्माणाधीन इमारत में चौथे माले का काम चल रहा है जबकि इसके नीचे एक बेसमेंट भी बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक इमारत के मालिक और ठेकेदार से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur