Hindi News / General News / निर्वाचक नामावलियां तैयार करने हेतु 8 जून को प्रशिक्षण

निर्वाचक नामावलियां तैयार करने हेतु 8 जून को प्रशिक्षण

कलेक्ट्रेट चूरू के सभाकक्ष में दिया जायेगा प्रशिक्षण

चूरू, जिले में नगर परिषद सुजानगढ एवं नगरपालिका सरदारशहर, रतनगढ, राजलदेसर, छापर, बीदासर, रतननगर एवं तारानगर की निर्वाचक नामावलियां तैयार करने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों के सूचना सहायकों एवं संबंधित कार्मिकों को ई-सूची पर एक्सल शीट (सीएसवी फॉरमेट) अपलोड करने एवं ऑनलाईन प्राप्त दावें एवं आक्षेपों के निस्तारण के संबंध में 8 जून को प्रातः 10 बजे से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कलेक्ट्रेट चूरू के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, चूरू, सुजानगढ, सरदारशहर, रतनगढ, बीदासर, तारानगर में पदस्थापित सूचना सहायक एवं संबंधित कार्मिकों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार छिंपी द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur