Hindi News / General News / नोटों की माला पहनाकर सफाई कर्मियों का किया स्वागत

नोटों की माला पहनाकर सफाई कर्मियों का किया स्वागत

ग्राम पंचायत दांता के लोगों की अनूठी पहल

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] वैश्विक महामारी में ग्राम पंचायत दांता के सफाई कर्मचारियों के मुस्तेदी से अपने काम को अंजाम तक पहुंचा रहे है| जहा लोग इस बीमारी के प्रकोप में अपने घरो से बाहर नही निकल रहे है| वही हमारे सफाई कर्मचारी प्रधानमंत्री महोदय के स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर काम कर रहे है|अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर सम्पूर्ण मोहल्ले, वार्डो में सफाई कर रहे है। सफाई ठेकेदार भंवरलाल उर्फ पप्पु व अन्य सफाई कर्मचारियों को नोटों की माला पहनाकर व पुष्प की वर्षा कर जगदीश मीणा अध्यापक, कल्लु चाचा, इलियास भाटी, महबूब अली, आसीफ व्यापारी, आमीन व्यापारी इत्यादि ने हौसला अफजाई किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur