Hindi News / General News / नर्सिंग भर्ती को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर सीएम को सौपा ज्ञापन

नर्सिंग भर्ती को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर सीएम को सौपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को

झुंझुनूं, चिकित्सा विभाग में 2018 में नर्स भर्ती प्रक्रिया को पुरी करवाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को झुंझुनूं दौरे पर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार महला के नेतृत्व में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आये सुधीर शर्मा, बादल, प्रवीण, विकास, संजयपाल, ताराचंद, विवेक ने बताया की नर्स द्वितीय की सीधी भर्ती के लिए 6557 पदों पर विज्ञापन जारी हुआ था। जिसमें वरीयता सूची के अनुसार 13 हजार अभ्यर्थियों का सत्यापन भी किया जा चुका है। लेकिन डेढ साल के अंतराल के बाद अभी तक नियुक्ति नहीं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur