Hindi News / General News / Bank Holidays: छोटी दीवाली पर बैंकों में रहेगी छुट्टियां, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays: छोटी दीवाली पर बैंकों में रहेगी छुट्टियां, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays : दिवाली के त्यौहार में अब कुछ दिन ही बाकी है और यह त्यौहार हिंदुओं के लिए बेहद खास होता है। लोग धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। कार्तिक महीने के 15 में दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा जो कि साल की सबसे अंधेरी रात होती है। यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है और हर अलग-अलग दिन अलग-अलग पूजा पाठ किया जाता है। इस बार 20 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में बैंकों में भी लंबी छुट्टियां रहने वाली है।

धनतेरस छोटी दिवाली दिवाली गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार बेहद खास होता है। इन सभी त्योहारों को अलग-अलग राज्यों में मनाया जाता है। त्योहारों में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है तो बैंक जानें से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए।

अक्‍टूबर में बैंकों की छुट्टी का कैलेंडर

19 अक्‍टूबर: रव‍िवार का अवकाश. इसी द‍िन छोटी द‍िवाली का त्‍योहार.

> 20 अक्टूबर: द‍िवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, एमपी, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, केरल, नगालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश.

> 21 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद.

> 22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद.

> 23 अक्टूबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा के लिए गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद.

> 27 अक्टूबर: छठ पूजा (शाम की पूजा) के लिए पश्‍च‍िम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद.

> 28 अक्टूबर: छठ पूजा (सुबह की पूजा) के लिए बिहार और झारखंड में बैंक बंद.> 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के लिए गुजरात में बैंक बंद.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur