Hindi News / General News / सर्वाेदय संकल्प शिविर को लेकर पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सर्वाेदय संकल्प शिविर को लेकर पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सर्किट हाउस में

चूरू, [दीपक सैनी ] सर्किट हाउस में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा 20 व 21 दिसंबर को दादाबाड़ी में होने वाले दो दिवसीय सर्वाेदय संकल्प शिविर को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता कर षिविर की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द बाघ, संगठन के शहर जिलाध्यक्ष अंजनी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष भरत सिंह सुंडा, प्रदेश महासचिव नरेश गोदारा, कांग्रेस नेता मुस्ताक खान, रियाजत अली खान, राधेश्याम चोटिया आदि ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द बाघ ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का मुख्य अंग है। शिविर में राष्ट्रीय संयोजक आरजीपीआरएस शिविर प्रभारी नंदा म्हात्रे, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव रोशन रायकवार, प्रदेश अध्यक्ष अमित पुनियां व शिविर में पंचायती राज के व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य सर्वाेदय संकल्प शिविर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व भारत के भविष्य के प्रति चिंतित अन्य साथियों की एक अखिल भारतीय पहल है। यह हाथ बढ़ाने, जुड़ाव स्थापित करने और एक दूसरे की ताकत बनने का प्रयास है। साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत के लोगो को सत्ता में भागीदारी देने की पहल पंचायत राज व्यवस्था की समझ को बढ़ाना भी है। शिविर का उद्देश्य सत्याग्रह के पथ पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण का अखिल भारतीय अभियान राजनीति रूप से आपसी संवाद के माध्यम से आगे बढ़ना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur