Hindi News / General News / मोक्ष सप्तमी पर नन्ही-मुन्नी बालिकाओं ने किया उपवास

मोक्ष सप्तमी पर नन्ही-मुन्नी बालिकाओं ने किया उपवास

जैन समाज की नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] मोक्ष सप्तमी पर जैन समाज की नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने उपवास किया। जानकारी देते हुए अमित काला ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के उपलक्ष में जैन समाज की नन्ही-मुन्नी 8 बालिकाओं ने उपवास रखा। इस मौके पर दांता के दिगंबर जैन मंदिर से जैन महिला मंडल की अगुवाई में नन्ही-मुन्नी बालिकाओं का बैंडबाजे से जुलूस निकालकर बालिकाओं को प्रोत्साहित किया और जुलूस के समय ग्रामीणों ने बालिकाओं का सम्मान किया। इस मौके पर पूजा देवी जैन, सुमन सेठी, अंजू बड़जात्या, सरोज काला ,चूंका देवी काला, सरोज झांझरी, निशांत जैन, अनूप पाटनी, सुनील जैन, गजेंद्र अजमेरा व अशोक काला सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur