Hindi News / General News / चिकित्सा शिविर परामर्श शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को

चिकित्सा शिविर परामर्श शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नारायण सिंह के जन्मदिन पर

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व दांतारामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी नारायण सिंह के 88 वें जन्मदिन के अवसर पर ग्राम डुकिया मे चिकित्सा परामर्श शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर व श्रीकल्याण अस्पताल सीकर के चिकत्स्को की टीम निशुल्क चिकित्सा परामर्श देगी। महात्मागांधी अस्पताल जयपुर व श्री कल्याण अस्पताल सीकर की टीमें ही रक्त का संग्रहण करेगी। यह शिविर डुकिया विधालय के नवीन भवन में रविवार 13 मार्च 2022 को आयोजित होगा ।इस मौक़े पर राजकीय उच्चमाध्यमिक विधालय डुकिया के नवीन भवन व चारदीवारी का लोकार्पण भी होगा । इस मौके पर जनरल मेडिसन, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, कान नाक एवं गला रोग, नेत्र रोग विभाग तथा बच्चा रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक इस मौके पर उपस्थित रहेंगे । शिविर को लेकर तैयारियां जोरों पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर को लेकर डूकिया विद्यालय परिसर में तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही है ,चिकित्सा शिविर में दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ-साथ क्षेत्र कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सामाजिक संगठन के लोग भी उपस्थित रहेंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur