Hindi News / General News / औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर शुक्रवार को नीमकाथाना में

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर शुक्रवार को नीमकाथाना में

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी

सीकर, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक डी के शर्मा ने बताया कि औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 6 सितम्बर (शुक्रवार) को नीमकाथाना में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे पंचायत समिति सभागार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित कर राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी जावेगी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान क्षेत्र के आस-पास के हस्तशिल्पी, दस्तकारों के पूर्व में जारी हुए आर्टीजन कार्ड की जगह नये आर्टीजन कार्ड बनाने के लिए डाटासीट तैयार करवायी जायेगी ताकि दस्तकारों को बैंको से लाभान्वित करवाया जा सके। शिविर में हस्तशिल्पी दो फोटो, राशन कार्ड की प्रति, बैंक पास बुक की प्रति एवं आधार कार्ड की प्रति अवश्य साथ में लावें । शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के आवेदन पत्र तैयार करवायेंगे तथा उद्योग आधार मेमोरण्डम संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की जावेगी। उन्होंने प्रधान पंचायत समिति से अनुरोध किया है कि शिविर का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करवाकर बेरोजगार युवकों, दस्तकारों, हस्तशिल्पियों एवं उद्योग लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिकाधिक व्यक्ति लाभन्वित हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur