Hindi News / General News / पदाधिकारियों संग मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

पदाधिकारियों संग मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने

चूरू,[पीयूष शर्मा] विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राठौड़ ने कहा की आज भारत समेत पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से गुजर रहा है। ऐसे में सैनिक की भूमिका में जनसेवा में जुटना हर भाजपा कार्यकर्ता का पहला दायित्व है। देश के हर व्यक्ति को एकजुट रहकर कोरोना को हराना है, हिंदुस्तान को जीताना है। बाद में राठौड़ ने अपने निवास में सामग्री वितरण के द्वितीय चरण के दूसरे दिन शहर के लिए दो हजार पैकेट खाद्य राहत सामग्री के मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी व सुरेश सारस्वत के नेतृत्व में अलग अलग वाहनों में रवाना किए। इस दौरान जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, भास्कर शर्मा, रमेश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा व श्रीराम पीपलवा उपस्थित थे। बाद में राठौड़ ने शहर में स्थित अपने वार्ड में दो घंटे तक श्रमदान कर घर-घर को सैनेटाइज किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur