Hindi News / General News / पदोन्नति हेतु अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी

पदोन्नति हेतु अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी

संयुक्त निदेशक चूरू ने मांगी आपत्तियां

चुरू, संयुक्त निदेशक चूरू द्वारा चुरू मंडल में वर्ष 2020-21 की तृतीय वेतन श्रृंखला से द्वितीय वेतन श्रृंखला में पदोन्नति हेतु अध्यापकों एवं शारीरिक शिक्षकों की विषय वार अस्थाई पात्रता सूची प्रकाशित की गई है। सहायक निदेशक ओमप्रकाश फगेड़िया ने बताया कि प्रकाशित सूची में वर्णित विवरण से किसी भी कार्मिक को किसी प्रकार की कोई आपत्ति है या संशोधन करवाना है तो वे अपने संस्था प्रधान के माध्यम से दिनांक 15 मई 2020 तक अपनी आपत्ति अपने संस्थाप्रधान के माध्यम से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा/ प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में भिजवाए। इसके पश्चात किसी प्रकार की आपत्ति पर कोई विचार किया जाना संभव नहीं होगा तथा विपरीत परिस्थितियों के लिए संबंधित कार्मिक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur