Hindi News / General News / पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

कस्बे की बेटी पहली महिला डॉक्टर बनने पर किया सम्मान

इस्लामपुर, कस्बे में सैनी समाज गेस्ट हाउस में सैनी समाज की तरफ से मां सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांव की पहली बेटी महिला डॉक्टर बनने पर डॉ अंजना पुत्री जय सिंह सैनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय एवं मुख्य अतिथि पोस्ट मास्टर श्री राम थे। इस अवसर पर गांव के शीश पाल मास्टर, सोहन लाल मास्टर, बाबूलाल, रामचंद्र, महेश सांखला, ख्यालीराम सांखला, हंसराज सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान अध्यक्ष मनीष सैनी, बड़ौदा बैंक से सुमेर सैनी, कुलदीप बागड़ी ने पुष्प अर्पित कर मां सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाज के अनेक पुरुष तथा महिलाएँ मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur