Hindi News / General News / पैदल यात्रियों का जत्था रवाना

पैदल यात्रियों का जत्था रवाना

नरहड़ दरगाह पर निशान चढ़ाने के लिए

सूरजगढ़(के के गाँधी) नरहड़ दरगाह में हाजी शक्कर पीर बाबा को निशान चढ़ाने वाले पदयात्री श्रद्धाुलों का जत्था आज मंगलवार को रवाना हुआ। कस्बे के वार्ड 6 में स्थित दरगाह से सुबह आठ बजे भक्त संजय कुमार गर्वा के सानिध्य में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन निशान लेकर रवाना हुए। जत्थे में पीर धाम के लिए रवाना हुए जत्थे में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। जीणी रोड़ पर पद यात्रियों के लिए ठहरे की भी व्यवस्था की गई। जिसमें सुनील कटारिया, गजानंद कटारिया, पार्षद अंजनी व पार्षद पूनम कटारिया, नत्थूराम लुगरिया, विनोद चावरिया ने भक्तों का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur