Hindi News / General News / पाकिस्तानी झंडे के चिन्ह सहित गुब्बारों पर लिखा मिला लव यू पाकिस्तान

पाकिस्तानी झंडे के चिन्ह सहित गुब्बारों पर लिखा मिला लव यू पाकिस्तान

दूसरे गुब्बारे पर उर्दू में लिखा है कोई संदेश

सूरजगढ़,[के के गांधी] कस्बे के थाना क्षेत्र इलाके रघुनाथपुरा के श्यामा जोहड़ी में मिले दो गैस के गुब्बारे की वजह से एक बार तो हडकंप मच गया। रघुनाथपुरा निवासियों ने पुलिस को सूचना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुब्बारों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर छानबीन की जाएगी मौके पर पहुंचे एएसआई रामचंद्र ने बताया कि मौके पर रघुनाथपुरा के श्यामा जोहडी में दो गैस के गुब्बारे मिले हैं सफेद रंग के गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का निशान व आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है दूसरे हरे रंग के गुब्बारे पर उर्दू भाषा में कुछ अंकित है जिसका उर्दू भाषा के जानकार से ट्रांसलेट करवाया जाएगा, गुब्बारों को जप्त कर लिया गया है। पुलिस के सहयोग के लिए शहर में चल रही सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur