Hindi News / General News / पक्ष विपक्ष दोनों के चहेते थे व्यास – दिनेश शर्मा

पक्ष विपक्ष दोनों के चहेते थे व्यास – दिनेश शर्मा

पूर्व विधायक हनुमान सहाय व्यास को दी श्रद्धांजलि

श्रीमाधोपुर, [महेंद्र खडोलिया ] राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर इकाई ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर विराटनगर के पूर्व विधायक एवं शाहपुरा विराटनगर राजनीति क्षेत्र के कद्दावर नेता हनुमान सहाय व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महासभा के जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यास पक्ष विपक्ष दोनों के चहेते थे। सर्वहित के कार्यों में भाजपा कांग्रेस की नीतियों से हटकर फैसले लेने का माद्दा रखने वाले व्यास ने राजनीति में लंबी पारी खेली है । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप राष्ट्रवादी, श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष डा विजय जोशी, संरक्षक सत्यनारायण खांडल, विनोद बिहारी तिवारी, खंडेला ब्लॉक अध्यक्ष ललित शर्मा, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, श्रीमाधोपुर देहात कार्यकारी अध्यक्ष मालीराम बोहरा, महामंत्री पुरुषोत्तम माटोलिया, प्रवक्ता विमल इंदौरिया, कोषाध्यक्ष महावीर महर्षि, अमरचंद नागवान उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur