Hindi News / General News / पक्षियों के लिए लगाये घौसलें

पक्षियों के लिए लगाये घौसलें

पक्षियों से भी करो प्यार, न करें इन पर अत्याचार – कालावत

झुंझुनूं, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं कार्यालय परिसर में सी.ओ.स्काउट महेष कालावत एवं सी.ओ.गाइड सुभिता गिल के नेतृत्व में रोवर ,स्काउट्स ने घरेलू चिड़िया एवं कबूतरों के लिए घौसले लगाकर पक्षियों संरक्षण की शपथ ली। सी.ओ. स्काउट महेष कालावत ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की नेशनल ग्रीन कोर योजनान्तर्गत स्काउट गाइड कार्यालय में पक्षियों के सरंक्षण के लिए घौंसले लगाये गये। घरेलु चिड़िया जो आजकल विलुप्ति के कगार पर है उसके सरंक्षण हेतु झुंझुनूं जिलें के इको क्लब विद्यालयों द्वारा 5 हजार घौंसलें लगाकर दाना पानी की भी व्यवस्था की जायेगी। घरेलू चिड़िया जैव विविधता की महत्वपूर्ण घटक है। घरेलू चिड़िया घरों में मौजूद मानव के लिए हानिकारक किट पतंगों को खाकर हमारी मदद करती है। सी.ओ.स्काउट कालावत ने कहा कि पक्षियों से भी करों प्यार न करो इन पर अत्याचार की धारणा के साथ आमजन को पक्षियों के सरंक्षण के लिए आगे आना चाहिए। कालावत ने बताया कि घौसलों का निर्माण कार्यालय में ही जुते चप्पलों के खाली डिब्बों से किया गया है। इसके अलावा कबूतरों के लिए भी घौसलें लगाये गये। घौसलें बनाने एवं लगाने में मोरारका काॅलेज के सीनियर रोवर मेट दिनेष कुमार एवं स्काउटर अमरचन्द बियाण ने सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur