Hindi News / General News / पांच दिन बाद मिला जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

पांच दिन बाद मिला जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 32

झुंझुनू, जिले में आज मंगलवार को कोविड 19 का एक और पॉजिटिव रोगी सामने आया है। पांच दिन तक जिले में राहत की खबर के बाद मंगलवार को छठे दिन जिले के केसरीपुरा के बुजुर्ग व्यक्ति का सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति 28 मार्च को ही यहां आया था। तबियत खराब होने पर इस व्यक्ति को शहर के कई अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया। इसके बाद इसे जयपुर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। यह व्यक्ति वर्तमान में एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। जयपुर के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान इसकी सैम्पलिंग की गई आज आई रिपोर्ट में इसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीज की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा केसरीपुरा गांव में सैम्पलिंग एवं स्कैनिंग का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 17 पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनकी रिपोर्ट नगेटिव आ चुकी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur