Hindi News / General News / पंचायत का दर्जा नहीं मिलने पर ग्रमीणों ने जताया विरोध

पंचायत का दर्जा नहीं मिलने पर ग्रमीणों ने जताया विरोध

राजस्व गांव भोजपुर को

खंडेला [अरविन्द कुमार] सीकर जिले की खण्डेला पंचायत समिति की बरसिंह पूरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भोजपुर को पंचायत का दर्जा नहीं मिलने पर ग्रमीणों ने इसका विरोध जताया तथा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुँचकर विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह को भोजपुर को ग्रामपंचायत बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपकर ग्राम पंचायत नहीं बनाने पर आगामी चुनावो का बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रमीणों ने बताया कि गांव भोजपुर ग्राम पंचायत बनने के सभी शर्ते पूरी करता है परन्तु राजनेतिक द्वेषता के कारण गांव भोजपुर को ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं दिया। ग्रमीणों ने बताया कि उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर भोजपुर को ग्रामपंचायत बनाने की मांग की है। यदि समय रहते भोजपुर को ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता है तो भोजपुर के सभी ग्रमीण आगामी चुनावो का बहिष्कार करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur