Hindi News / General News / परिंडे लगाये पक्षियों को बचाये अभियान के तहत लगाये परिंडे

परिंडे लगाये पक्षियों को बचाये अभियान के तहत लगाये परिंडे

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा

झुंझुनू, भाजपा ओबीसी मोर्चा जयपुर सह संभाग प्रभारी एडवोकेट जयदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आज सोमवार को चलाए गए प्रदेशव्यापी अभियान बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा अभियान के तहत आज झुंझुनू जिले में भी 260 कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पेड़ों पर परिंडे बांधे एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ने भी अपना योगदान निभाया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, जिला महामंत्री राजेंद्र भामू , पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी, खेतडी चेयरमैन उमराव कुमावत उम्मीद चौधरी, ओबीसी प्रदेश मंत्री यतेंद्र सैनी, ओबीसी प्रदेश मंत्री शिशराम राजोरिया ओबीसी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सोमदत्त भगत, चैलासी मण्डल अध्यक्ष व ओबीसी जिला महामंत्री प्रकाश चंद सैनी, अरविंद सोनी, दिनेश धाबाई, शीशराम लताला, रंगलाल स्वामी, दीपक स्वामी सहित कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur