Hindi News / General News / परिंदों के लिए लगाए परिंडे

परिंदों के लिए लगाए परिंडे

गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा

झुंझुनू, राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला झुंझुनू इकाई द्वारा प्रदेश गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार हरीतवाल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पचलंगिया के द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे करोना की संकट भरी परिस्थितियों में अभियान बेजुबान परिंदो के लिए परिंडे एवं बाहर घूमने वाली गायो एवं सांडों के लिए हरे चारे व गुड खिलाने के तहत जिला इकाई द्वारा प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया के संयोजन में सामाजिक हित के कार्य करने के साथ प्रकृति का भी विशेष ध्यान देना चाहिए साथ आधुनिक परिंडे बनवाकर जिसमें दाना और पानी एक साथ डाला जा सके जिसका शुभारंभ आज समस तलाब के पास बाबा साब के आश्रम, कबूतर खाना, तालाब के पास श्मशान भूमि आदि स्थानों पर 51 परिंडे का लक्ष्य लेकर11 परिंडे लगाकर गायो व सांडों को चारा व गुड़ खिलाकर किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन पुजारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल कांत शर्मा, पवन पांडे, एडवोकेट कमल शर्मा, विकास पुरोहित आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur