Hindi News / General News / परशुराम जन्मोत्सव पर हुए अनेक कार्यक्रम

परशुराम जन्मोत्सव पर हुए अनेक कार्यक्रम

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हवन का किया आयोजन

श्रीमाधोपुर,[अमरचंद शर्मा] निकटवर्ती गांव कंचनपुर में नृसिंह मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हवन का आयोजन किया गया। पंडित मनोज खांडल ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती उत्सव पर लॉक ड़ाउन के कारण बड़ा आयोजन निरस्त कर सामाजिक दूरी के साथ हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से देश को बचाने के लिए साय काल को सभी ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान से प्रार्थना की। अमर चंद शर्मा ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में गांव के विप्र विद्यार्थियों ने परशुराम भगवान की पेंटिंग, ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर सरपंच सुनील कुमार जांगिड़, पं.महावीर मिश्रा, प. गोविंद शर्मा, पुजारी ज्ञानप्रकाश मिश्रा, प. अमर चंद शर्मा, प. रवि बोहरा, प. पवन मिश्रा, प. सुरेन्द्र नागवान उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur