Hindi News / General News / सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

परशुराम यज्ञ, शिव अभिषेक, परशुराम चालीसा व महा आरती के साथ मनाया परशुराम जन्मोत्सव

झुंझुनू, भगवान परशुराम जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले विप्रजनों द्वारा फौज का मोहल्ला स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया ने बताया कि गॉड ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा बुद्धा का बास के सानिध्य एवं ललित जोशी के संयोजन में आचार्य पंडित महावीर शर्मा सहित पांच पंडितों द्वारा भगवान परशुराम पूजा अर्चना, महायज्ञ, शिव अभिषेक, परशुराम चालीसा का सामूहिक पाठ, महा आरती एवं प्रसाद किया गया। ग्यारह किलो दूध व गन्ने के रस से भगवान शिव का यजुर्वेदीय मंत्रों द्वारा महा अभिषेक किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा के सौजन्य से विप्र समाज द्वारा मंगलवार को जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था इंदिरा रसोई के माध्यम से की गई तथा बेसहारा पशुओं के लिए हरी सब्जी व चारा डाला गया। प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के भावार्थ को चरितार्थ करते हुए परशुराम जन्मोत्सव को तीन दिवसीय सेवा दिवस के रूप में ब्राह्मण समाज के द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया है। सायंकाल चूणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में सामूहिक शिव महिमन पाठ व दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सभी विप्र जनों ने अपने अपने घरों में 5 – 5 दीपक जलाकर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को मनाया । इस मौके पर चूणा चौक समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, नंदलाल ढंढ, विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष गोपी शरण पारीक, एडवोकेट सुशील जोशी, पवन पुजारी, विजय शंकर जोशी, नरेश जोशी , सोमेश जोशी, विमल जोशी ,लीलाधर पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, योगेश चौमाल, महेश बसावतिया, भरत शर्मा, पंकज शर्मा डॉक्टर विद्या पुरोहित , श्रीमती ममता शर्मा, डॉ भावना शर्मा , कमलेश मिश्रा , डॉक्टर पूनम शर्मा, ओम प्रकाश ढंढ, पवन पांडेय , एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट पंकज बावलिया, ओम प्रकाश शर्मा वृंदावन, लक्ष्मीकांत पुरोहित, नवीन चारणवासिया, पुरुषोत्तम चौरासिया, सुशील पचलंगिया, रामधारी चौमाल, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, अंकित शर्मा, गणेश तिवाडी सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur