Hindi News / General News / पीएम मोदी के जैविक खेती व किसान संवाद में हिस्सा लिया

पीएम मोदी के जैविक खेती व किसान संवाद में हिस्सा लिया

दांतारामगढ़ भाजपा किसान मोर्चा ने

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दांतारामगढ़ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के आंनद में जैविक खेती, अनुसंधान व किसानों से संवाद कार्यक्रम को आज भाजपा कार्यालय दांता में मनाया, मोदी के वक्तव्य प्रकृति आधारित खेती पर किसान भाइयों व कार्यककर्ताओ के साथ सुना। जीरो बजट खेती पर ज़ोर दिया, केमिकल फर्टिलाइजर यूरिया डीएसपी का उपयोग खेती के खतरनाक है व जमीन व वातावरण दोनों को जहरीला बनाते है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बताया कि फसल में जीवामृत ओर घनजीवामृत का प्रयोग किया जाये जो कि देश गाय के गोमूत्र ,गोबर से तैयार किया जाता है जिसकी लागत बहुत कम आती है तथा ये जमीन में जीवाणुओ की संख्या बढ़ाने में भूमिका अदा करते हैं व भूमि के स्वास्थ्य को सुधारने, पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होते है इस संबंध में मोदी ने सभी देशवासियों के आह्वान किया कि सभी किसान भाई प्रकृति आधारित खेती को अपनाये जिसमें मानव स्वास्थ्य ठीक रहे गुणवत्तापूर्ण फसल का उत्पादन हो ,कम लागत हो जिससे किसान भाइयों की आर्थिक हालात में सुधार हो व देश का विकास हो। इस कार्यक्रम में के सुभाष भारतीय जिला मंत्री किसान मोर्चा, दांतारामगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी खोरानीया, बाय मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा, दांता सरपंच कैलाश कुमावत, बाय पूर्व मंड़ल अध्यक्ष अरविंद कुमावत, किसान मोर्चा बाय मंडल अध्यक्ष कालूराम धायल, किसान नेता पंचायत समिति सदस्य रामदेव भामू,पूर्व सरपंच मंढा जितेंद्र सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल कुमावत पचार, इकबाल चोपदार, पुसाराम कुमावत मंडल उपाध्याय, हीरालाल दून किसान मोर्चा मंडल संयोजक, दयाल सिंह ढाका उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, बाबुलाल कुमावत बूथ अध्यक्ष, पुसाराम सांखला व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur