Hindi News / General News / पर्यावरण संरक्षण – सरकारी प्रयासों के साथ जनता की जागरुकता भी आवश्यक

पर्यावरण संरक्षण – सरकारी प्रयासों के साथ जनता की जागरुकता भी आवश्यक

पर्यावरण जागरुकता तथा संरक्षण के लिए ऑनलाईन प्रतियोगिता आयोजित

चूरू, राजकीय लोहिया कॉलेज के प्राचार्य दिलीप सिंह पूनिया ने कहा है कि पर्यावरण सप्ताह अन्तर्गत पर्यावरण जागरुकता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कॉलेज के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा ऑनलाईन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि प्रतियोगिता में ‘‘पर्यावरण जागरुकता’’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। इस क्विज प्रतियोगिता में 50 प्रतिशत उतर सही होने पर प्रशस्ति पत्र उनकी पंजीकृत ई-मेल पर भेजा जा रहा है। विभाग के सह आचार्य डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि ‘‘जैव विविधता के संरक्षण’’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें कॉलेज का कोई भी वर्तमान अथवा पूर्व विद्यार्थी भाग ले सकता है। अधिकतम दो स्लोगन लिखे जाने है। स्लोगन हिंदी या अंग्रेजी भाषा में लिखे होने चाहिए। कॉलेज के निर्णायक मंडल द्वारा चयनित दो श्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रशस्ति पत्र पंजीकृत ई-मेल पर भेजा जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. शेर मोहम्मद और डॉ. प्रशान्त शर्मा ने बताया कि ‘‘कीप आवर वर्ल्ड कलरफुल प्रिजर्व बायोडायवर्सिटी’’ विषय पर पोस्टर या पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई है। पोस्टर या पैंटिंग स्वयं द्वारा बनाई हुई होनी चाहिए, पोस्टर या पैंटिंग पर प्रतिभागी नीचे एक कोने में अपना नाम लिखेगा व हस्ताक्षर करेगा जो यह घोषणा होगी कि यह मेरी स्वयं की बनाई हुई है। पोस्टर या पेंटिंग बनाने के बाद स्पष्ट फोटो को फॉर्म पर पीडीएफ ईमेज के फॉमेट में अपलोड करना है। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित तीन श्रेष्ठ प्रविष्टयों को प्रशंसा पत्र पंजीकृत ई-मेल पर भेजा जाएगा। इस कड़ी में ‘‘जैव विविधता की रक्षा – मानवता की सुरक्षा’’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें कॉलेज का कोई भी वर्तमान अथवा पूर्व विद्यार्थी भाग ले सकता है। यह निबंध एक पेज पर लिख कर उसे डॉक्यूमेंट्स/ पीडीएफ/ ईमेज के रूप में फॉर्म पर अपलोड करना होगा। निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में लिखा होना चाहिए। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित दो श्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रशंसा पत्र पंजीकृत ई-मेल पर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता के तहत 5 जून को वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के मध्य एक ऑनलाईन सामूहिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur