Hindi News / General News / पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 18 जून को

पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 18 जून को

जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव की अध्यक्षता में की जायेगी आयोजित

सीकर, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. महेश कुमार मीणा ने बताया कि जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 18 जून 2020 को प्रातः11 बजे जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सीकर जिले में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों, आमजन में पशुओं के प्रति दया, करूणा आदि भाव जागृृत ,पशु कल्याण समिति राजस्थान द्वारा पशु कल्याण से संबंधित नौ विचारणीय बिन्दुओं, भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड बल्लभगढ (हरियाणा) के अनुसार एसपीसीए के सभी जिलों के विधान में एकरूकता लाने के लिए विधान संशोधन की समीक्षा, पूर्व बैठक 13 दिसम्बर 2019 को लिये गये निर्णय एवं निर्देशों की पालना पर चर्चा की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur