Hindi News / General News / पशु – पक्षियों की सेवा करने वालों का किया जाएगा सम्मान

पशु – पक्षियों की सेवा करने वालों का किया जाएगा सम्मान

29 जून को आयोजित होगा कार्यक्रम

चिड़ावा, कोरोना काल के दौरान पशु – पक्षियों की सेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान 29 जून को होगा। मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल गेस्ट हाउस में दोपहर 10:30 बजे होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी जगदीशचंद्र शर्मा होंगे। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में डूंगरपुर सभापति के के गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा चिड़ावा, डीवाईएसपी सुरेश शर्मा आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में झुंझुनूं पुलिस द्वारा करीब छह दर्जन से अधिक पशु-पक्षी प्रेमियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी तरह से सामाजिक सरोकार निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur