Hindi News / General News / पति -पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले पांच दिन पहले त्रिलोकपुरा के ड्राइवर के साथ मुम्बई से आये थे

पति -पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले पांच दिन पहले त्रिलोकपुरा के ड्राइवर के साथ मुम्बई से आये थे

अजबपुरा में

रानोली(राजेश कुमावत) समीप अजबपुरा गांव में मुंबई से आये पति पत्नी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। जिनमें पुरुष की 42 एवं महिला की 41 साल की उम्र बताई गई है। पांच दिन पहले आये अजबपुरा के कानपुरा मोहल्ला के दम्पत्ति का दो दिन पहले ही रेंडमली सैंपल लिया गया था जिसकी मंगलवार को जांच पॉजिटिव आई है। संक्रमित दम्पत्ति को जरूरी एहतियात के साथ एम्बुलेंस से सीकर भिजवा दिया गया। कल अजबपुरा मे कोरोना पोज़िटिव पति-पत्नी को मुंबई से गाड़ी में लाने वाला ड्राइवर जो कि त्रिलोकपुरा का रहने वाला है उसको आज होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उसके परिवार के 8 व्यक्ति सहित कुल 9 व्यक्तियों के सेंपल एस के अस्पताल की लैब में भिजवाए गए हैं। रानोली में आज उक्त 9 व्यक्तियों सहित कुल 18 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 5 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली में क्वारेटाइन सेंटर में रह रहे थे रानोली चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कमलेश बेनीवाल ने बताया रानोली सेक्टर में अब तक 98 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं उनमें से 2 पॉजिटिव 78 नेगेटिव व 18 लोगों की रिपोर्ट अभी पेडिंग है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur