Hindi News / General News / पटवारी का बास में पुलिस ने किया मार्च पास्ट

पटवारी का बास में पुलिस ने किया मार्च पास्ट

ग्रामीणों ने घर की छतों पर खड़े होकर की पुष्पवर्षा

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] इलाके के पटवारी का बास गांव में 4 मई को एक बुजुर्ग के जयपुर में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लगे कर्फ्यू के पांचवे व आखिरी दिन श्रीमाधोपुर पुलिस ने गांव में मार्च पास्ट किया। थानाप्रभारी ने इस दौरान लोगो को घरों में रहकर सुरक्षित रहने की अपील की। इस दौरान ग्राम सरपंच कृष्णा घोसल्या, उप सरपंच बिदामी देवी रूण्डला, ग्राम विकास अधिकारी संदीप नेहरा, पंचायत कार्मिक महेश झोठवाल, धर्मेन्द्र सामोता, पूर्व वार्ड पंच मालीराम थोरी, रिछपाल कालूका, विक्रम सिंह आदि ने घरों की छत पर खड़े होकर मार्च पास्ट कर रहे कोरोना वारियर्स पुलिस, चिकित्साकर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका हौसला बढाया। सुरक्षा प्रभारी हेड कांस्टेबल मालीराम लोच्छिब ने गांव में लगी पुलिस चेक पोस्ट स्थल का निरीक्षण किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur