Hindi News / General News / पवन कुमार आलड़िया बने झुंझुनू जिलाध्यक्ष

पवन कुमार आलड़िया बने झुंझुनू जिलाध्यक्ष

सेवारत अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के

झुंझुनू, क्यामसर निवासी व्याख्याता पवन कुमार आलड़िया को प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने आलड़िया की कार्य कुशलता को देखते हुए सेवारत अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ झुंझुनू का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए इन्हे जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पवन कुमार आलड़िया चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव के निवासी हैं। आलड़िया सामाजिक क्षेत्र में भी वंचित बच्चों की शिक्षा हेतु कार्य करने के साथ-साथ, निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते रहे है। साथ ही इससे पहले भी विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाते रहे हैं, समाज सेवा के कार्य में हमेशा अपनी अग्रिम भूमिका निभाते रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur