दांतारामगढ़, ( प्रदीप सैनी ) पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के तत्वावधान में शिक्षाविद तेजकरण डंडिया ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध मंच उद्घोषक,स्काउटर, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दांता सीकर के वरिष्ठ अध्यापक प्रभुदयाल कुमावत को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षक फूलाराम भादू मदनी खाटूश्यामजी व राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक धीरसिंह शेखावत लक्ष्मीपुरा करड़ ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 11 शिक्षकों को श्री दिगम्बर जैन स्कूल जयपुर में आयोजित समारोह में शॉल, माला, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह व 2100 रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेठी की मीडिया प्रभारी व मालवीयनगर विधायक प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा, फोरम के महासचिव रामेश्वर शर्मा, शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर लेखरा, संरक्षक एलआर गुप्ता, सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक नूतन बाला कपिला, सहायक निदेशक मंच उद्धघोषक राजेन्द्र शर्मा हंस सहित प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक सभागार में उपस्थित रहे। पीडी कुमावत के प्रदेश स्तर पर तेजकरण डंडिया पुरस्कार से सम्मानित होने पर स्कूल स्टाफ व कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।
Hindi News / General News / पीडी कुमावत प्रदेश स्तर पर तेजकरण डंडिया पुरस्कार से सम्मानित
पीडी कुमावत प्रदेश स्तर पर तेजकरण डंडिया पुरस्कार से सम्मानित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


