Hindi News / General News / बारिश से मिली लोगो को राहत

बारिश से मिली लोगो को राहत

उमस भरी गर्मी के बाद

सादुलपुर (नीर सैनी) कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद आज दोपहर मे हुई बारिश से सादुलपुर में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर शीतला बाजार और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर से शुरू हुई बारिश के बाद दुकान और घरो मे पानी भर गया, बढ़ती गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था, लेकिन दोपहर तक चटख धूप खिली रहने के बाद 12 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे क्षेत्र मे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जबकि, इससे पहले में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे शहर वासियो के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे। आज बृहस्पतिवार को सादुलपुर में हुई बरसात से जनता ने खूब आंनद उठाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur