Hindi News / General News / राजस्थान की जनता 2023 से पहले कांग्रेस हटाओ रैली आगाज कर देगी – शौकत अली चौहान

राजस्थान की जनता 2023 से पहले कांग्रेस हटाओ रैली आगाज कर देगी – शौकत अली चौहान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष झुंझुनू

झुंझुनू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने 12 दिसंबर रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर बताया कि सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस की रैली में अल्पसंख्यक समाज की भीड़ तो चाहिए लेकिन गत 3 वर्षों से वे उर्दू की शिक्षा, मदरसा शिक्षा, मदरसा पैरा टीचर्स का नियमितिकरण व वक्फ जायदाद जैसे मुद्दों पर वे बात करना भी मुनासिफ नहीं समझते हैं। भाजपा नेता चौहान ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के गठन के समय भी अल्पसंख्यक समाज से किसी की भी नियुक्ति नहीं कर अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी की जा रही है इससे अल्पसंख्यक समाज अपने आप को गहलोत की कांग्रेस सरकार में ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा नेता चौहान ने कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली को लेकर कहा कि राजस्थान की जनता 2023 से पहले कांग्रेस हटाओ रैली आगाज कर देगी। इस अवसर पर मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मौम, मोर्चे के मंडावा नगर मंडल के अध्यक्ष हनीफ महनसरीया,मो0 अकरम नागौरी, मोहम्मद फारुख अब्दुल हबीब भाटी, फिरोज अली काजी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur